भारत में कोरोना: देश में 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 2.20 लाख मरीज, 3 लाख से ज्यादा नए मरीज भी मिले, 2,620 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। हर एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालात नियंत्रण से बाहर हो चूके हैं। ऑक्सीजन की तेजी से सप्लाई के लिए भारतीय वायुसेना को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है।

Covid19india.org के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे देश में 3 लाख 44 हजार 949 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 25 लाख 43 हजार 914 हो गई है। अच्छी खबर ये भी है कि बीते 24 घंटे में 2 लाख 20 हजार 382 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 3 लाख 44 हजार 949 नए मरीज भी मिले हैं। इसके साथ देश में अब तक 1 करोड़ 66 लाख 2 हजार 456 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2 हजार 620 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 89 हजार 549 हो गई है।  

कोरोना के आंकड़े

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.44 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौत: 2,620
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.20 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.66 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.38 करोड़
  • अब तक कुल मौत: 1.89 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 25.43 लाख


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates Coronavirus India update New cases of coronavirus in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aDEIDE
https://ift.tt/32Lk5kl

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.