डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और थिएटर की दादी ज़ोहरा सहगल किसी पहचान की मोहताज नहीं। वो अपनी ज़िदादिली के लिए काफी मशहूर थी। ज़ोहरा ने अपने से 8 साल छोटे एक हिंदू लड़के से विवाह करने का मन बनाया तो पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया। बताया जाता हैं कि, उस वक्त दंगे जैसे हालात हो गए थे। लेकिन ज़ोहरा ने हार नहीं मानी और अंत में दोनों ने शादी कर ली। ज़ोहरा को फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा रंगमंच में काम करना पसंद था। बता दें कि, जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अच्छी डांस कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।
ज़ोहरा से जुड़ी कुछ खास बातें
- ज़ोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को यूपी के रामपुर में पठान परिवार में हुआ था।
- जोहरा का असली नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज-उल्लाह खान था।
- जोहरा ने लाहौर के क्वीन मेरी कॉलेज से पढ़ाई की।
- ज़ोहरा ने जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल से डांस सीखा।
- जोहरा ने 1935 में उदय कुमार के साथ डांसिंग करियर की शुरुआत की थी।
- 1942 में जोहरा ने 8 साल छोटे हिंदू युवक कमलेश्वर सहगल से शादी की थी।
- जोहरा सहगल ने 1946 में फिल्म 'धरती के लाल' से एक्टिंग में डेब्यू किया था।
- जोहरा को फिल्मों से ज्यादा थिएटर करना पसंद था।
- जोहरा को आखिरी बार 2007 में फिल्म 'सांवरिया' में देखा गया था।
- जोहरा का निधन 102 साल की उम्र में 2014 में हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/334q8AZ
https://ift.tt/2QZ2fYK
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और थिएटर की दादी ज़ोहरा सहगल किसी पहचान की मोहताज नहीं। वो अपनी ज़िदादिली के लिए काफी मशहूर थी। ज़ोहरा ने अपने से 8 साल छोटे एक हिंदू लड़के से विवाह करने का मन बनाया तो पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया। बताया जाता हैं कि, उस वक्त दंगे जैसे हालात हो गए थे। लेकिन ज़ोहरा ने हार नहीं मानी और अंत में दोनों ने शादी कर ली। ज़ोहरा को फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा रंगमंच में काम करना पसंद था। बता दें कि, जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि अच्छी डांस कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था।
ज़ोहरा से जुड़ी कुछ खास बातें
- ज़ोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को यूपी के रामपुर में पठान परिवार में हुआ था।
- जोहरा का असली नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज-उल्लाह खान था।
- जोहरा ने लाहौर के क्वीन मेरी कॉलेज से पढ़ाई की।
- ज़ोहरा ने जर्मनी के मैरी विगमैन बैले स्कूल से डांस सीखा।
- जोहरा ने 1935 में उदय कुमार के साथ डांसिंग करियर की शुरुआत की थी।
- 1942 में जोहरा ने 8 साल छोटे हिंदू युवक कमलेश्वर सहगल से शादी की थी।
- जोहरा सहगल ने 1946 में फिल्म 'धरती के लाल' से एक्टिंग में डेब्यू किया था।
- जोहरा को फिल्मों से ज्यादा थिएटर करना पसंद था।
- जोहरा को आखिरी बार 2007 में फिल्म 'सांवरिया' में देखा गया था।
- जोहरा का निधन 102 साल की उम्र में 2014 में हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News. April 27, 2021 at 10:22AM
.
0 Comments :
Post a Comment
Please do not post the SPAM comment.