छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, CRPF के 4 और DRG का एक जवान शहीद, 3 नक्सली भी मारे गए

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तारीम जंगल में शनिवार (3 अप्रैल 2021) को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान CRPF के 4 और DRG का एक जवान शहीद हो गए। वहीं 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है, इनमें एक महिला भी शामिल है। राज्य के डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में जारी है।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टर माइंड हिड़मा के गांव में हुई। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

10 दिन में दूसरा नक्सली हमला
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट के जरिए किया था।

तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। जवानों को रेस्क्यू कराने के लिए चॉपर रवाना कर दिया गया है।

जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया 8 किलो का IED बरामद
दूसरी ओर गंगालूर क्षेत्र के चेरपाल के पास मोदीपारा में CRPF 85 बटालियन के जवानों ने 8 किलो का IED विस्फोटक बरामद किया है। नक्सलियों ने इसे जवानों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था। यह विस्फोटक जवानों ने शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे बरामद किया है। इसके बाद इसे विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chhattisgarh: Encounter with Naxalites in Bijapur forest
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2PUwkrS
https://ift.tt/3cJxLST

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.