RCB vs RR Live Score: राजस्थान की खराब शुरुआत, 18 रन पर तीन विकेट गंवाए, सिराज को 2 और जेमिसन को 1 विकेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2021 सीजन का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम चल रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही राजस्थान टीम ने 3 विकेट पर 30+ रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान संजू सैमसन और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। डेविड मिलर शून्य पर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने LBW किया। सिराज अब तक 2 और काइल जेमिसन एक विकेट ले चुके हैं।

राजस्थान टीम की खराब शुरुआत
जोस बटलर के रूप में RR टीम को पहला झटका लगा। वे 8 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिराज ने क्लीन बोल्ड किया। वहीं, मनन वोहरा 9 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेमिसन ने केन रिचर्ड्सन के हाथों कैच कराया। इसके बाद सिराज ने अपने तीसरे ओवर में RR को तीसरा झटका दिया। उनकी एक सटीक यॉर्कर डेविड मिलर के जूते पर लगी। ऑन-फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। पर DRS में बॉल विकेट को हिट कर रही थी। मिलर शून्य पर पवेलियन लौटे।

विराट के पास 6 हजार रन पूरे करने का मौका
विराट के पास 6 हजार रन बनाने का मौका है। वे इससे सिर्फ 51 रन दूर हैं। विराट ने अब तक 195 मैच में 37.89 की औसत और 130.46 के स्ट्राइक रेट से IPL में सबसे ज्यादा 5949 रन बनाए हैं। इसके बाद सुरेश रैना का नंबर है। उन्होंने 197 मैच में 33.21 की औसत और 137.09 के स्ट्राइक रेट से 5448 रन बनाए हैं।

दोनों टीम:
राजस्थान :
संजू सैमसन (कप्तान), जॉस बटलर, मनन वोहरा, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।
बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्‍तान), देवदत्त पडिक्‍कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rcb Vs Rr Live Cricket Score, Ipl 2021 Match Today Live News Updates In Hindi
.
.
.

from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3tKqtEp
https://ift.tt/3atLtrC

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.