भारत में अगले साल मॉडर्ना की सिंगल डोज वैक्सीन लॉन्च होने की उम्मीद, फाइजर 2021 में 5 करोड़ डोज देने के तैयार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्ना अगले साल भारत में सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है। मॉडर्ना की सिप्ला सहित अन्य भारतीय फर्मों के साथ इसे लेकर बात चल रही है। वहीं एक अन्य अमेरिकी दिग्गज फाइजर 2021 में भारत को वैक्सीन के 5 करोड़ शॉट्स सप्लाई करने के लिए तैयार है, लेकिन वह महत्वपूर्ण नियामक छूट चाहती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉडर्ना ने भारतीय अधिकारियों को बताया है कि उनके पास 2021 में शेयर करने के लिए सरप्लस वैक्सीन नहीं है। उधर, एक और अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के दूसरे देशों को वैक्सीन एक्सपोर्ट करने की फिलहाल कम उम्मीद है। अभी भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन लोगों को लगाई जा रही है। इन दोनों वैक्सीनों का प्रोडक्शन देश में ही हो रहा है। इस साल जनवरी के मध्य में देश में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। तब से करीब 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस महीने से देश में रूस में बनी स्पुतनिक वी भी लगाई जा रही है।

इससे पहले सोमवार को हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा था कि चाहे फाइजर हो या मॉडर्ना, हम सबके साथ सेंटर लेवल से कोऑर्डिनेट करते हुए दो तरह से फैसिलिटेट कर रहे हैं। एक तो रेगुलेटरी, जो अप्रूवल के संदर्भ में है और दूसरा प्रॉक्यॉरमेंट से संबंधित। उन्होंने कहा था कि फाइजर और मॉडर्ना, दोनों के ऑर्डर पहले से फुल होते हैं। ये उनके सरप्लस पर निर्भर है कि वे भारत को कितने डोज दे सकती हैं। वे भारत सरकार को बताएंगे। फिर हम सुनिश्चित करेंगे कि उसके आधार पर हम राज्य सरकारों को सप्लाई या कोऑर्डिनेट कर सकें।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Moderna's single-dose Covid vaccine in India likely next year; Pfizer offers 5 cr doses
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ssv28N
https://ift.tt/2SptKeL

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.