भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1.65 नए केस, 2.64 लाख लोग ठीक हुए, 3463 लोगों की मौत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है। बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। वहीं, एक्टिव केस में कमी आई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1 लाख 65 हजार 144 मामले दर्ज की गए हैं। वहीं, 2 लाख 64 हजार 342 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 3 हजार 463 लोगों की मौत हो चुकी है। 

देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 2 करोड़ 78 लाख 93 हजार 472 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 2 करोड़ 54 लाख 46 हजार 820 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। कोरोना से अब तक 3 लाख 25 हजार 998 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 21 लाख 9 हजार 497 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं। आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हुई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 63 हजार 839 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34 करोड़ 31 लाख 83 हजार 748 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30 लाख 35 हजार 749 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 हुआ।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.65 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.64 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,463
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.78 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.54 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.25 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 21.09 लाख

भारत में कोरोना से होने वाली मौतों पर नहीं लग पा रही है रोकथाम 
देश में कोरोना की दूसरी खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है। एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा मौते भी भारत में हुई थी। यहां 18 मई को 4529 लोगों की जान गई थी।

1 जून से मध्य प्रदेश होगा अनलॉक
कोरोनावायरस के मामले कम होने के साथ ही मध्य प्रदेश 1 जून से अनलॉक होने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में 1 जून से आवश्यक सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। वहीं, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। सीएम शिवराज ने कहा, मध्य प्रदेश के 18 ज़िलों में पॉजिटिविटी 1% से कम हो गई है। सीएम शिवराज ने कहा, आज मैं ये कह सकता हूं कि संक्रमण अभी हमारे काबू में है। हमें अब अनलॉक की दिशा में जाना है, कोरोना कर्फ्यू को धीरे-धीरे हटाना है और ये आप तय करेंगे। ज़िले में क्या करना है ज़िले का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बैठकर तय करेगा।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Latest updates of Coronavirus in India New cases of coronaviruses recorded in India in the last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uznRJl
https://ift.tt/3uxmmv1

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.