डिजिटल डेस्क,मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में दोनों ने कोविड-19 फंडरेजर की शुरुआत की थी और सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर के लोगों से मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की, जिसके बाद ढेरों लोगों ने अपना-अपना सहयोग दिया और मात्र 24 घंटे के अंदर इस फंडरेजर में 2 करोड़ 50 लाख का डोनेशन जमा हो गया। इस मुश्किल वक्त में भारत के लिए सहयोग देने को लेकर प्रियंका और निक ने सभी का धन्यवाद दिया है।
देखिए, वीडियो
- प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करते हुए मुश्किल वक्त में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
- वीडियो में प्रियंका और निक दोनों ने ही सबकी तारीफ करते हुए थैंक यू कहा है।
- एक्ट्रेस प्रियंका और निक जोनस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, टुगेदर फॉर इंडिया। आप सभी के सपोर्ट और डोनेशन के लिए शुक्रिया। आप का कॉन्ट्रीब्यूशन भारत में बढ़ रहे कोविड 19 के खिलाफ एक बड़ा बदलाव लाने वाला है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हमें आशा है कि जो गति हमने शुरू की है हम उसे जारी रखेंगे। प्लीज डोनेट करें।
- इसके पहले प्रियंका ने अपना एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि,जब तक सब सुरक्षित नहीं हैं, तब तक कोई सुरक्षित नहीं है।
- हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने फंडरेजर के बारे में बताया कि, इस पहल की शुरुआत भारत के सबसे बड़े कोविड रिलीफ ऑर्गेनाइजेशन गिव इंडिया के साथ की है और जमा किए गए पूरे पैसों का इस्तेमाल भारत में कोविड केयर सेंटर, आइसोलेशन सेंटर और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स बनाने में किया जाएगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3aTiAVR
https://ift.tt/3vEjfTb

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News. May 01, 2021 at 10:00AM
.
0 Comments :
Post a Comment
Please do not post the SPAM comment.