भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 2.95 लाख ठीक हुए; 4159 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है। नए केस भी कम हो रहे हैं। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। हर दिन 2 से 3 लाख लोग इस महामारी से ठीक हो रहे हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। हर दिन 3 से 4 हजार लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे के भीतर देश में 2 लाख 8 हजार 714 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 2 लाख 95 हजार 85 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 4 हजार 159 लोगों की जान भी गई है। कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार 382 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 43 लाख 43 हजार 299 लोग स्वस्थ हो गए हैं। देश में अब तक 3 लाख 11 हजार 421 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 24 लाख 90 हजार 876 लोगों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़े बुधवार सुबह 8.30 बजे covid19india.org पर अपडेट किए गए हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.08 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.95 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,159
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.71 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.43 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.11 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 24.90 लाख


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus live updates in India New cases of coronavirus found in India within 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fjwZNx
https://ift.tt/3yCcIdV

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.