भारत में कोरोनावायरस: पिछले 24 घंटे में मिले 2.57 लाख नए केस, 4194 मरीजों की मौत, 29 लाख से ज्यादा अस्पतालों में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर अब कम होता जा रहा है। लेकिन मौतों का आंकड़ा ज्यों का त्यों बना हुआ है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। नए केस में भी कमी आई है। लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। covid19india.org वेबसाइट पर अपडेट्स किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 57 हजार 299 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 3 लाख 57 हजार 554 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान 4 हजार 194 लोगों की मौत हुई। 

देश में अब तक कोरोनावायरस से 2 करोड़ 62 लाख 88 हजार 80 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 30 लाख 63 हजार 627 के पार पहुंच चुका है। वहीं, 2 लाख 95 हजार 560 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश में कोरोनावायरस से संक्रमित 29 लाख 18 हजार 353 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण की जांच की बात की जाए तो अब तक 32 करोड़ 44 लाख 17 हजार 870 लोगों की जांच कराई जा चुकी है।

भारत में कोरोनावायरस मरीजों की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.57 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.57 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,194
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.62 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.30 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.95 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 29.18 लाख

कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन
देश में 24 घंटे में 14 लाख 58 हजार 895 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 12 लाख 71 हजार 283 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 1 लाख 87 हजार 612 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में अब तक कुल 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिनमें 15 करोड़ 5 लाख 1 हजार 478 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। वहीं 4 करोड़ 28 लाख 71 हजार 341 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

31 मई तक इंदौर-भोपाल में सख्ती
भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इंदौर में भी 1 जून से लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों को 1 जून से धीरे-धीरे खोलने का ऐलान किया था।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • मध्य प्रदेश: भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट टीम की बैठक में भोपाल में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
  • हरियाणा में अब तक ब्लैक फंगस के 268 मरीज पाए गए हैं। केंद्र सरकार से हमने दवा की मांग की है। केंद्र से हमने 12,000 शीशियां मांगी हैं। कल हमने बैठक में तय किया है कि हम दवा का सीधा आयात भी करेंगे: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
  • भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित 150 बेड के ज़िला कोविड अस्पताल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। 
  • पंजाब: लुधियाना में अब तक ब्लैक फंगस के 30 मामले सामने आए हैं: उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा
  • लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक की।
  • सरकार ने सरकारी जिला अस्पतालों में म्यूकोर्माइकोसिस (ब्लैक फंगस) मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने का फैसला लिया है: कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा
  • 9 सरकारी अस्पताल और 11 प्राइवेट अस्पतालों को इस बीमारी(ब्लैक फंगस) के लिए अनुमत किया है। भारत सरकार से हमने राजस्थान में भर्ती मरीजों के लिए संख्या के अनुपात में ब्लैक फंगस की दवा मांगी है ताकि हम लोगों को इस गंभीर बीमारी से निजात दिला सकें: राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा
  • कर्नाटक में कोरोना के केस कम न होने से परेशान येदियुरप्पा सरकार ने प्रदेश में 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पहले 24 मई तक सख्त पाबंदियों के आदेश दिए गए थे। राज्य में हर रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए सरकार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोवा में कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं और किराना सामान की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेंगी। दवा की दुकानों को कर्फ्यू से छूट मिलेगी। इससे पहले गोवा में 23 मई तक सख्त कर्फ्यू लगा हुआ था।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live updates new coronavirus cases in last 24 hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fGz7hx
https://ift.tt/3fD5m0X

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.