भारत में कोरोना: 24 घंटे में 3.26 लाख नए मरीज मिले, 3.52 लाख ठीक भी हुए, 3876 मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस को लेकर स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। लगातार घटते मामले इस ओर संकेत दे रहे हैं कि शायद देश में कोरोना की दूसरी लहर का पीक आ चुका है या फिर अगले कुछ दिन में आने वाला है। ये कहना जल्दबाजी है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में खत्म होने वाली है। क्योंकि जहां एक ओर देश के कुछ राज्यों में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं। वहीं, उन राज्यों में केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जहां चुनाव कराए गए थे।

covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 नए केस आए हैं। इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 मरीज ठीक भी हुए हैं। जबकि 3 हजार 876 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक 2 करोड़ 43 लाख 72 हजार 243 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 2 करोड़ 4 लाख 26 हजार 323 लोगों की जान बचा ली गई है। जबकि 2 लाख 66 हजार 229 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 36 लाख 69 हजार 573 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.26 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,876
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.43 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.04 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.66 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.69 लाख

इन राज्यों में लॉकडाउन 

  • हिमाचल प्रदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • राजस्थान
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • मिजोरम
  • गोवा
  • तेलंगाना
  • पुडुचेरी 

इन राज्यों में आंशिक लॉकडाउन 

  • पंजाब
  • जम्मू-कश्मीर
  • लद्दाख
  • उत्तराखंड
  • अरुणाचल प्रदेश
  • सिक्किम
  • मेघालय
  • नगालैंड
  • असम
  • मणिपुर
  • त्रिपुरा
  • पश्चिम बंगाल
  • आंध्र प्रदेश 
  • गुजरात 

कोरोना वायरस अपडेट्स

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस की स्थिति और वैक्सीनेशन पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। मूल्यांकन के आधार पर मार्कशीट जारी की जाएगी। अगर स्टूडेंट ज्यादा मार्क्स चाहते हैं तो वे आने वाले समय में परीक्षा के लिए बैठ सकते हैं। 12वीं की परीक्षा अभी स्थगित की गई है। हालात सुधरने पर इसके पेपर लिए जाएंगे।
  • केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 23 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को बताया कि तिरुअनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लगाया जाएगा। यहां पॉजिटिविटी रेट काफी ज्यादा है।
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से अपना आंदोलन रद्द करने की अपील की है। हरियाणा बॉर्डर पर किसान काफी दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।
  • कर्नाटक: राज्य में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शिमोगा की एपीएमसी सब्ज़ी मंडी में सब्जियां खराब हो रही हैं। एक व्यापारी नरसिम्हा ने बताया, "शिवमोगा में ज़िला प्रशासन के सख्त लॉकडाउन लगाने के बाद एपीएमसी में क़रीब 15 लाख रुपये की सब्ज़ियां सड़ गई हैं।"
  • भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,93,093 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,30,17,193 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) 
  • जम्मू-कश्मीर: जम्मू में कोरोना मरीज़ों की पहचान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की टीम लोगों के घर जा रही है। जम्मू के उपायुक्त ने बताया, "जम्मू में मृत्यु दर चिंता का विषय बनती जा रही है, उसी चक्र को तोड़ने की ये कोशिश है ताकि लोग जल्दी अस्पताल रिपोर्ट करें।
  • रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे जे.के. अस्पताल के एक कर्मचारी के माध्यम से इंजेक्शन खरीदते थे: चंद्रकांत पाटिल, कोलार थाना इंचार्ज भोपाल, मध्य प्रदेश


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New coronavirus cases in 24 hours Oxygen vaccine live status live updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3y9y8yK
https://ift.tt/3fkHSxx

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.