श्वेता तिवारी की 2 शादियां टूटने पर पहले पति राजा चौधरी का बयान, कहा- बदकिस्मती है कि...

डिजिटल डेस्क,मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों केपटाउन में रिएलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी सीजन 11" की शूटिंग कर रही है। लेकिन उनके दूसरे पति अभिनव कोहली की वजह से एक्ट्रेस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, अभिनव ने उनपर बेटे को अकेले छोड़कर जाने का आरोप लगाया था,जिसके बाद श्वेता और अभिनव का विवाद काफी बढ़ गया है। लेकिन उनके इस झगड़े के बीच श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी का चौकाने वाला बयान सामने आया है। राजा ने कहा कि, श्वेता की ये बदकिस्मती है कि उनकी दोनों शादियां नहीं चलीं। उनकी जिंदगी में ये सब दोबारा हो रहा है जो कभी पहले भी हो चुका है।

क्या कहा राजा चौधरी ने 

टाईम्स ऑफ इंडिया को राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और कहा कि, श्वेता का यह बदकिस्मती है कि उनकी दोनों शादियां नहीं चलीं। उनकी जिंदगी में ये सब दोबारा हो रहा है जो कभी पहले भी हो चुका है। लेकिन इसमें श्वेता का दोष नहीं । राजा के अनुसार, श्वेता एक बेहतरीन पत्नी और मां हैं। उनकी दूसरी शादी भी विफल हो गई पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो एक बुरी इंसान है। राजा आगे कहते हैं कि, दोनों ही बार एक जैसी चीजें हुई इसलिए लोग श्वेता पर सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन ये बस संयोग और बैड लक है कि उनकी दूसरी शादी भी टूट गई है। इन सब बातों से वो बुरी और गलत इंसान साबित नहीं होती।

राजा ने श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली का सपोर्ट करते हुए कहा कि, मैं श्वेता और अभिनव के बीच परेशानियों पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन श्वेता, अभिनव  को उनके बेटे से मिलने से ना रोके। अब श्वेता तिवारी को ये समझना होगा कि एक कपल के तौर पर उनके और अभिनव के बीच में लाख समस्याएं हों, इसके बाद भी एक पिता अपने बेटे या बेटी को कभी दुख नहीं पहुंचा सकता।

दरअसल, श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली ने उन पर बेटे को होटल के कमरे में छोड़कर केपटाउन जाने का आरोप लगाया था, जिसे गलत ठहराते हुए श्वेता ने बताया था कि, उनका बेटा नानी और बहन के साथ है। लेकिन मामला यही नहीं रुका और अभिनव ने श्वेता पर आगे भी कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया था, जिसमें अभिनव उनसे उनके बेटे को छीनते दिख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने श्वेता को काफी सपोर्ट किया। लेकिन अभिनव ने इसके बाद एक और वीडियो शेयर किया जिसमें श्वेता उन्हें उनके बेटे से मिलने नहीं दे रही थी। दोनों वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने श्वेता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए और उन्हें इस मामले पर काफी ट्रोल भी किया गया। बता दें कि, ये मामला यहीं नहीं रुका बल्कि अभिनव ने बॉम्बे हाई कोर्ट में केस फाइल की हैं तो दूसरी तरफ वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र में महिला आयोग ने इस केस की निष्पक्ष जांच की प्रशासन से मांग की है।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tv actress Shweta Tiwari first husband Raja Chaudhary reacts to her feud with Abhinav
.
.
.

from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3tYdVZq
https://ift.tt/342SThE

May 20, 2021 at 02:28PM

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.