देश में कोरोनावायरस: 4 दिन में मिले 16 लाख संक्रमित, 16 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनवायरस संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। बीते चार दिन में कोरोना संक्रमण ने 16 हजार से ज्यादा मरीजों की जान ले ली। वहीं, 16 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। Covid19india.org वेबसाइट पर रविवार सुबह जारी 9 बजे तक अपडेट किए गए डाटा के मुताबिक, देश में 24 घंटे के भीतर 4 लाख 3 हजार 626 नए केस मिले हैं। वहीं, 4 हजार 91 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 3 लाख 86 हजार 207 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल 37 लाख 32 हजार 467 मरीजों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 2 करोड़ 22 लाख 95 हजार 911 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, 1 करोड़ 83 लाख 11 हजार 498 मरीज इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से 2 लाख 42 हजार 398 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में कुल 20 लाख 23 हजार 532 लोगों वैक्सीन का डोज दिया गया है। जिनमें 8 लाख 37 हजार 695 मरीजों का कोरोना का पहला डोज मिला। वहीं, 11 लाख 85 हजार 837 लोगों ने दूसरी डोज ली है। देश में अब तक 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 मरीजों को वैक्सीन का डोज दिया गया है। जिनमें 13 करोड़ 39 लाख 80 हजार 544 लोगों को पहला और 3 करोड़ 54 लाख 59 हजार 119 लोगों को दूसरी डोज मिली है।

देश में कोरोनावायरस संक्रमण 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.03 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,091
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.86 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.22 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.83 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.42 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.32 लाख


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New cases of coronavirus in India in 24 hours Oxygen lockdown vaccination updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ewwQWN
https://ift.tt/3xXB1CI

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.