नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस का टायर जमीन पर गिरा, मुंबई में करानी पड़ी इमरजेंसी बेली लैंडिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मरीज को लेकर नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की मुंबई में बेली लैंडिंग करानी पड़ी। जेट सर्व एविएशन की ओर से संचालित C-90 VT-JIL विमान को आग से बचाने के लिए रनवे पर फोम बिछाया गया था। बता दें कि बेली लैंडिंग या गियर-अप लैंडिंग तब होती है जब कोई विमान अपने लैंडिंग गियर के बिना लैंड होता है और वो मुख्य लैंडिंग डिवाइस के रूप में अपने अंडरसाइड, या बेली का उपयोग करता है।

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट जब नागपुर से टेक ऑफ करने जा रही थी, तब उसका एक टायर अलग हो कर जमीन पर गिर गया। ऐसे में फ्लाइट को मुंबई की तरफ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए बेली लैंडिंग कराई। एयर एंबुलेंस में कुल पांच लोग मौजूद थे। जिसमें 2 क्रू मेंबर, एक डॉक्टर, मरीज और रिलेटिव शामिल थे। अब मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में एडमित करवा दिया गया है।

Image

Image



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Air ambulance makes emergency belly landing at Mumbai airport after malfunction
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b5pbwq
https://ift.tt/2QYUJ0e

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.