Coronavirus: भारत दुनिया का दूसरा देश जहां कोरोना से गई 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान, बीते 24 घंटे में हुई 4452 मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोरोना के नए केस में कमी दर्ज की जा रही है। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई भी अब पर्याप्त मात्रा में की जा रही है। कोरोना की रोकथाम को लेकर देश भर में वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। लेकिन महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 4 हजार 452 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 3 हजार 751 पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद भारत दूनिया का दूसरा देश है। जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई हैं। 

रविवार से सोमवार के बीच देश में 2 लाख 22 हजार 704 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में 2 करोड़ 67 लाख 51 हजार 681 मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 3 लाख 2 हजार 83 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 37 लाख 20 हजार 919 तक पहुंच गया है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 27 लाख 16 हजार 356 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। महामारी से बचाव के लिए देश में तेजी से कोरोना की जांच की जा रही है। अब तक 32 करोड़ 86 लाख 7 हजार 937 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.22 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.02 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,452
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.67 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.37 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.03 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 27.16 लाख

नहीं थम रहीं मौतें
देश में कोरोना की दूसरी खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में अब तक सिर्फ दो देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में संक्रमण से 6 लाख और 4.48 लाख मौतें हुई हैं। एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा मौते भी भारत में हुई थी। यहां 18 मई को 4529 लोगों की जान गई थी।

धीमी पड़ी वैक्सीनेशन की रफ्तार
देश में 24 घंटे में 9 लाख 42 हजार 722 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 8 लाख 85 हजार 828 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 56 हजार 894 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में अब तक कुल 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिनमें 15 करोड़ 29 लाख 30 हजार 249 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। वहीं 4 करोड़ 31 लाख 21 हजार 713 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। जबकि एक दिन पहले 23 मई को देश में 24 घंटे में 16 लाख 4 हजार 542 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 14 लाख 22 हजार 996 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला था। जबकि 1 लाख 81 हजार 546 लोगों को दूसरा डोज दिया गया था। देश में अब तक कुल 19 करोड़ 50 लाख 4 हजार 184 लोगों को वैक्सीन दी गई थी। जिनमें 15 करोड़ 19 लाख 45 हजार 271 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला था। वहीं 4 करोड़ 30 लाख 58 हजार 913 लोगों को दूसरा डोज दिया गया था।

दिल्ली में पांचवी बार बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोनावायरस संक्रमण के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, लॉकडाउन 24 मई को खुलना था, लेकिन एहतियात के लिए सरकार ने इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। केजरीवाल ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और नए मामलों में कमी आई है, लेकिन एहतियात के लिए हम लॉकडाउन को बढ़ा रहे हैं। अगर इस हफ्ते भी मामले कम रहे तो अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल 31 मई तक दिल्ली बंद रहेगी। 

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

31 मई तक इंदौर-भोपाल में सख्ती
भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इंदौर में भी 1 जून से लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों को 1 जून से धीरे-धीरे खोलने का ऐलान किया था।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें बंद रहीं। उत्तर प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
  • कोविड-19 के संदर्भ में कथित तौर पर गलत जानकारी फैलाने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ पर धारा 188 और 54 के तहत क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज़ कर दिया गया है। कमलनाथ ने कोरोना को भारतीय वेरिएंट कहा था।
  • राज्य में कोरोना की मौजूदा स्थिति की वजह से गोवा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। कक्षा 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त अंकों के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाना है। 12वीं की परीक्षा पर अगले 2 दिन में फैसला लिया जाएगा: गोवा के मुख्यमंत्री
  • देश के बाकी हिस्सों की तुलना में हमने ज़्यादा लोगों को वैक्सीन पहुंचाने में कामयाबी पाई है, जम्मू-कश्मीर के क़रीब 63% लोग वैक्सीनेट हो गए हैं: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
  • जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण अंचलों में COVID19 के प्रसार को रोकने और उसके उपचार के लिए प्रशासन ने हर पंचायत में 5 बेड का एक कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का फैसला लिया है, ये काम शुरू हो गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि उसमें से एक बेड पर ऑक्सीजन सपोर्ट हो: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 93% से भी ज्यादा हो गया है। पॉजिटिविटी रेट 2% के आसपास है। आज हम प्रदेश के अलग-अलग ज़िलों में 300 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ब्लैक फंगस की दवाई की पूरे देश में कमी है, जैसे ही दवाई की आपूर्ति होती है हम युक्तियुक्त तरीके से लोगों का इलाज कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने इसकी वैकल्पिक दवाई प्रिसक्राइब की है, हम उसकी उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश के मंत्री
  • मुझे विश्वास है कि हम कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक सूचित, सहयोगात्मक निर्णय पर पहुंचने में सक्षम होंगे और अपने अंतिम फैसले के बारे में जल्द से जल्द सूचित करके छात्रों और अभिभावकों के मन की अनिश्चितता को दूर करेंगे: केंद्रीय शिक्षा मंत्री
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New case of coronavirus in 24 hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2QJdHb0
https://ift.tt/348r5bO

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.