Coronavirus: पिछले 8 दिन में 33 हजार 249 लोगों की कोरोना ने ली जान, बीते 24 घंटे में मिले 2.67 लाख नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है। एक्टिव केस की संख्या घट रही है। नए केस में भी कमी दर्ज की जा रही है। वैक्सीनेशन का काम भी चल रहा है। लेकिन चिंता का विषय कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ें हैं। आज (बुधवार) फिर कोरोना वायरस से 4530 लोगों की जान गई है। पिछले आठ दिन यानी 11 मई से 18 मई के बीच 33 हजार 249 लोगों की जान इस महामारी ने ले ली। ये आंकड़े भयावह हैं। देश में अब तक 2 लाख 83 हजार 281 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई। ये सभी आंकड़ें सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। लेकिन हकीकत कुछ अलग ही तस्वीर बयां कर रही हैं। श्मशान में अंतिम संस्कार की लंबी लाइनें, कब्रिस्तान में दफन के लिए जमीन की कमी और नदियां में बहते शव बता रहे हैं कि कोरोना की दूसरी लहर ने पीक पाइंट पार कर लिया है।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.67 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.89 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,525
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.54 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.19 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.83 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 32.21 लाख
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New cases of coronavirus in India in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3yjeLDs
https://ift.tt/3ymHo2E

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.