Coronavirus: पिछले 9 दिनों में 37 हजार 128 लोगों की मौत, 24 घंटे में मिले 2.76 लाख केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। नए केस में लगातार कम होते जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ा रहा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिल रही है। वैक्सीनेशन का काम भी किया जा रहा है। वहीं, तीसरी लहर कभी भी दस्तक दे सकती है। पहली और दूसरी लहर में देश के 2 लाख 87 हजार 156 लोग जान गंवा चुके हैं। आलम ये है कि पिछले 9 दिनों में 37 हजार 128 लोगों की मौत हो चुकी है।

covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 76 हजार 59 नए केस आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 57 लाख 71 हजार 405 तक पहुंच गया है। इस दौरान 3 लाख 68 हजार 788 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2 करोड़ 23 लाख 48 हजार 683 हो गई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में कुल 31 लाख 25 हजार 140 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन
देश में 24 घंटे में 11 लाख 66 हजार 90 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 10 लाख 9 हजार 558 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 1 लाख 56 हजार 532 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में अब तक कुल 18 करोड़ 70 लाख 9 हजार 792 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिनमें 14 करोड़ 46 लाख 23 हजार 670 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। वहीं 4 करोड़ 23 लाख 86 हजार 122 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.76 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.68 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,876
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.57 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.23 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.87 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 31.25 लाख

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live updates New cases of coronavirus in India in last 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RwvClG
https://ift.tt/3fxn9GT

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.