Coronavirus in India: देश में 2 करोड़ के पार कोरोना संक्रमित, 24 घंटे में मिले 3 लाख 55 हजार 769 नए मरीज, 3,439 मौतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। महामारी अब पीक पर पहुंचती नजर आ रही है। Covid19india.com के मुताबिक देश में मंगलवार सुबह 10 बजे तक अपडेट्स किए गए आंकड़ों के मुताबिक 3 लाख 55 हजार 769 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 632 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 3 हजार 439 लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 22 हजार 386 पर पहुंच गई है। वहीं, 3 लाख 18 हजार 910 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 66 लाख 852 पर पहुंच गया है। फिलहाल, 34 लाख 43 हजार 624 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। 

देश में कोरोनावायरस के हाल 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.55 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,439
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.18 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.02 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.66 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.22 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 34.43 लाख
     

कोरोनावायरस अपडेट्स

  • देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है।
  • भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,33,10,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,63,742 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 
  • 120 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन के साथ छह टैंकरों को लेकर आक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली के आईसीडी ओखला पहुंची।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से 545 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे।
  • उत्तर प्रदेश: कानपुर में कोरोना कर्फ्यू जारी है। आवश्यक सेवाओं को छूट है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में लगाए गए आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' को 6 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ाया गया है।
  • तमिलनाडु: यूनाइटेड किंगडम से 450 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचा।
  • महाराष्ट्र के नागपुर में कोरोना के 5 नए स्ट्रेन मिले है। दिल्ली से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 35 सैंपल में ये स्ट्रेन पाए गए। नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और नागपुर मेडिकल कॉलेज में आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे और दिल्ली भेजे गए थे। 74 में से 35 सैंपल में 5 म्यूटेशन पाए गए। इसमें से 26 सैंपल में डबल म्यूटेशन होने की बात इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के सहयोगी प्रोफेसर डॉ. रवींद्र खडसे ने कही है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया। इंडस्ट्री की ऑक्सीजन को मेडिकल परपस से इस्तेमाल करने का प्लान कर रहे हैं। इस बारे में हम स्टेट से भी बात कर रहे हैं। अब देश में 1050 में PSA ऑक्सीजन प्लांट पर काम चल रहा है। ऑक्सीजन प्लांट के पास ही कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।
  • रोम से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एविएशन इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, यह फ्लाइट बुधवार को आई थी।
  • केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की बेटी योगिता सोलंकी का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India live updates Coronavirus India update New coronavirus case in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3efWIGb
https://ift.tt/3gZX71u

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.