डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण बेकाबू हो चुका है। हर दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। covid19india.org के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 4 लाख 1 हजार 342 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, पहली बार 4 हजार 192 लोगों की मौत भी हुई है। इस दौरान 3 लाख 19 हजार 469 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। देश में अब तक 2 करोड़ 18 लाख 86 हजार 725 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 1 करोड़ 79 लाख 17 हजार 85 लोग स्वस्थ हो चुके है। वहीं, 2 लाख 38 हजार 266 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में 37 लाख 21 हजार 882 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.01 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,191
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.19 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.18 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.79 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 2.38 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.21 लाख
24 घंटे में किस देश में कितनी मौतें
- पेरू - 296
- ईरान - 335
- रूस - 376
- यूक्रेन - 379
- पोलैंड - 453
- कोलंबिया - 453
- अर्जेंटीना - 609
- अमेरिका - 777
- ब्राजील - 2217
- भारत - 4191
कोरोनावायरस अपडेट्स
- भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,04,10,043 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,08,344 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 22,97,257 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,73,46,544 हुआ।
- तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ़्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।
- केरल: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केरल में लॉकडाउन लागू है, केरल में 16 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
- उत्तर प्रदेश: बसों की अंतरराज्यीय आवाजाही पर रोक होने की वजह से मुरादाबाद में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक यात्री ने बताया, "हरिद्वार के लिए कोई सीधी बस नहीं है। काफी देर से परेशान हो रहा हूं।"
- उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुरादाबाद में कोरोना कर्फ्यू लागू है। उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू 10 मई तक लागू रहेगा।
- पहले ही हम भारत को ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, N95 मास्क और COVID रोगियों के इलाज के लिए रेमेडेसिविर इंजेक्शन भेज चुके हैं। हम और अधिक सहायता भेजने के लिए तैयार है: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
- भारत में COVID19 संक्रमण में बढ़ोतरी बेहद दुखदायक है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
- भारत और अन्य देशों को अपने लोगों को और अधिक तेजी से टीकाकरण करने में मदद करने के लिए हमने COVID19 वैक्सीन पर पेटेंट को निलंबित करने के लिए पूर्ण समर्थन की घोषणा की है। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में दुनिया में सबसे अधिक कोविड मामले हैं: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3vMEZfB
https://ift.tt/3uyOmzd
.
0 Comments :
Post a Comment
Please do not post the SPAM comment.