Covid-19 India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 4.14 लाख से अधिक मरीज, करीब 4 हजार ने दम तोड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। हर दिन इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते कुछ दिनों से जहां हर रोज 3 लाख से अधिक संक्रमित सामने आ रहे थे। वहीं अब संख्या संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,14,188 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ रोजाना के आंकड़ों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। 

बात करें कोविड-19 से होने वाली मौतों की तो 24 घंटों में 3,915 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि मौतों पर नजर डालें तो अब तक 2 लाख 34 हजार 083 लोगों की सांसें इस वायरस ने छीनी हैं।

नागपुर से हैदराबाद जा रही एयर एंबुलेंस का टायर जमीन पर गिरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लख 14 हजार 188 नए केस सामने आए हैं। वहीं 3 हजार 915 लोगोंं ने दम तोड़ा है। हालांकि राहत की बात यह कि इस वायरस से ग्रसित लोगों में से 3 लाख 31 हजार 507 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 14 लाख 91 हजार 598

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

1 करोड़ 76 लाख 12 हजार 351

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

2 लाख 34 हजार 083

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

36 लाख 45 हजार 164

देश में कुल वैक्सीनेशन    

16 करोड़ 49 लाख 73 हजार 058



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: More than 4.14 lakh patients found in 24 hours, about 4 thousand died
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eqbBpJ
https://ift.tt/3nTtD6N

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.