Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। मुनाफाखोरी के आरोपों के बीच केंद्र ने कोविड-19 वैक्सीन की अधिकतम कीमत तय कर दी है जो निजी अस्पताल वसूल कर सकते हैं। सरकार ने कोविशील्ड की कीमत 780 रुपए, कोवैक्सिन की कीमत 1,410 रुपए और रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी की कीमत 1,145 रुपए तय की है। इसमें टैक्स के साथ-साथ अस्पतालों के लिए 150 रुपये का सर्विस चार्ज भी शामिल है।
केंद्र ने राज्यों से कहा है कि निजी अस्पतालों को सर्विस चार्ज के रूप में 150 रुपये से अधिक न वसूलने दें। राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे निजी अस्पतालों की नियमित रूप से निगरानी करें। किसी भी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में, सभी पात्र व्यक्तियों को टीका मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में संशोधित वैक्सीन नीति की घोषणा करते हुए ये बात कही थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3v804Ai
https://ift.tt/2SlQixd
.
0 Comments :
Post a Comment
Please do not post the SPAM comment.