Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे है। इस सीरीज के जरिए साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने हिंदी डेब्यू किया है। हालांकि, सामंथा के आतंकी किरदार को लेकर साउथ के लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी, जिस पर मनोज बाजपेयी ने सामंथा का सपोर्ट भी किया था। लेकिन सीरीज रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस के काम की खूब तारीफ हो रही है। वहीं सामंथा ने भी 'द फैमिली मैन 2' की शूटिंग को लेकर 2 वी़डियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो स्टंट्स की प्रेक्टिस खुद करती हुई नजर आ रही है। इतनी शानदार कोशिश का ही नतीजा हैं, कि वेब सीरीज को इतना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
देखिए सामंथा का स्टंट वीडियो
एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो बिहाइंड द सीन है।आप इस पहले वीडियो में देखेंग कि, सीरीज से जुड़े कुछ सीन की शूटिंग कैमरे में नजर आ रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा हैं कि, कैसे सामंथा स्टंट के लिए तैयार हैं और वो स्टंट करते हुए अपने अपोजिट आर्टिस्ट को पटक देती है। वहीं दूसरे वीडियो में सामंथा शूटिंग के लिए प्रेक्टिस करती हुई दिख रही है, जिसमें वो लगभग 2 या 3 लोगों से फाइट कर रही है।
बता दें कि, रिलीज से पहले तमिलनाडु की तरफ से सीरीज को लेकर विरोध जताया जा रहा था। लोगों का मानना हैं कि, इस सीरीज़ में एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को एक आंतकवादी दिखाया गया हैं और पाक के आंतकी संगठन के साथ संबंध दिखाए जाने पर भी उन्हें बेहद आपत्ति है। इस मामले को लेकर मनोज बाजपेयी ने अपनी चुप्पी तोड़ी और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, ट्रेलर में बस कुछ ही शॉट्स को देखकर लोग कयास लगाए जा रहे हैं। हम तमिल लोगों, उनकी भावनाओं और कल्चर का बहुत सम्मान करते हैं। मनोज बाजपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, ट्रेलर में बस कुछ ही शॉट्स को देखकर लोग कयास लगाए जा रहे हैं। हमारी कास्ट और राइटिंग टीम के कई मेंबर तमिल हैं। हम तमिल लोगों, उनकी भावनाओं और कल्चर का बहुत सम्मान करते हैं। उनके प्रति हमारे मन में आदर और सम्मान है. इस शो के लिए हमने बहुत मेहनत की है। दर्शकों के बीच इसे लेकर आने के लिए तकलीफें उठाई हैं।' मनोज आगे लिखते हैं कि, 'ठीक वैसे ही जैसे पहले सीजन में था, हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इंतजार करें, रिलीज होने पर शो देखें। हम जानते हैं जब आप एक बार शो देख लेंगे तो आप इसकी सराहना करेंगे।'

वहीं मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत करते हुए कहा था कि, 'हमारी टीम में जो मेन लीडर हैं, जो लीड कर रहे हैं इस शो को, खासकर कि सीजन 2 को, ये ज्यादातर तमिल हैं। तमिलों के हितों की रक्षा के बारे में उनसे बेहतर कौन सोच पाएगा?' 'मुझे नहीं लगता है कि उनसे बेहतर कोई हो सकता है। वो लोग ही इस शो को लीड कर रहे हैं, उन्होंने इस शो को बनाया है और उन्होंने इस शो के लिए हर संभव कोशिशें की हैं, ताकि तमिल संस्कृति और सभ्यता के प्रति सम्मान दिखाया जा सके।' मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं कि, 'आपको इस शो पर बहुत फक्र महसूस होगा। ये इकलौती सीरीज है जो विविधता में यकीन रखती है।' 'प्लीज इस शो को देखिए और आपको इस पर बहुत फक्र महसूस होगा।'
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34ZENhG
https://ift.tt/3fNuZw1

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News. June 08, 2021 at 04:04PM
.
0 Comments :
Post a Comment
Please do not post the SPAM comment.