भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1.20 लाख नए केस, 1.97 लाख ठीक हुए, 3370 लोगों मौत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है। वहीं, रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। नए केस भी घटते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 1 लाख 20 हजार 332 नए केस सामने आए हैं। 1 लाख 97 हजार 371 मरीज ठीक हुए है। जबकि 3 हजार 370 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 86 लाख 93 हजार 835 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 67 लाख 87 हजार 130 लोग ठीक हो चुके हैं। 3 लाख 44 हजार 101 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 15 लाख 51 हजार 104 लोगों का इलाज देश की अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.20 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.97 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,370
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.86 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.67 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.44 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.51 लाख


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
coronavirus update in India coronavirus updates in last 24 hours in India
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Sbvcl1
https://ift.tt/3vVGE2X

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.