किरण खेर हुई अस्पताल में भर्ती, 3 घंटे तक हुई बोन सर्जरी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हुई, जहां उनका बोन सर्जरी किया गया। ये सर्जरी लगभग 3 घंटे तक चला और दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, इस सर्जरी में बोन मेरो से कैंसर संबंधी बोन निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान हॉस्पिटल में अनुपम खेर भी मौजूद रहे। बता दें कि, 68 वर्षीय किरण खेर करीब 5 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं, जिसे ब्लड कैंसर के एक प्रकार के नाम से जाना जाता है। किरण कैंसर से पीड़ित हैं, इस बात की जानकारी मीडिया के सामने 1 अप्रैल को आई थी। लेकिन उन्हें यह डिटेक्ट पिछले साल नवंबर में हुआ था। तब से लगातार कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ही उनका इलाज चल रहा है।

अनुपम खेर ने दी थी जानकारी

किरण के ब्लड कैंसर से पी़ड़ित होने की जानकारी अनुपम खेर ने दी थी। अनुपम ने अप्रैल में बेटे सिकंदर और अपनी ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था। उन्होंने लिखा था, "किरण खेर को एक तरह का ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा डिटेक्ट हुआ है। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं। और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले है। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।'

अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि वे रिकवर हो रही हैं।" वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने भी किरण के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा था कि, हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है।

वहीं पिछले सप्ताह अनुपम खेर ने मीडिया से बातचीत करते हुए किरण खेर के हेल्थ अपडेट के बार में बताया था। अनुपम खेर ने कहा था कि, "कोई-कोई दिन ऐसे होते हैं, जब वे एकदम पॉजिटिव होती हैं और फिर कुछ ऐसे होते हैं, जब कीमोथेरेपी उनकी मानसिक स्थिति को कई तरह से प्रभावित कर देती है। हम सब अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं और वे भी कर रही हैं। डॉक्टर्स अपना काम कर रहे हैं। लेकिन इस मुश्किल इलाज से बाहर निकलने के लिए आपको अपनी दिमागी स्थिति को मजबूत रखना होगा। वे इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं और हम भी कर रहे हैं।"

बता दें कि, 31 मार्च 2021 को सांसद किरण खेर की गैरमौजूदगी में कांग्रेस ने निशाना साधा था। कांग्रेस के सवालों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने जवाब दिया था। अरुण सूद ने जवाब देते हुए बताया कि, किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही है। ये बात सुनकर सभी हैरान रह गए।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actress kirron kher bone surgery done at kokilaben hospital
.
.
.

from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3vv38rd
https://ift.tt/3fpOfRx

May 27, 2021 at 01:01PM

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.