अनुराग कश्यप के सीने में उठा दर्द, मुंबई में हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप को हाल ही में सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। अनुराग की मेडिकल रिपोर्ट में पता लगा कि, उनके हार्ट में ब्लॉकेज है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी जिसके बाद मुम्बई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई है। इस बात की जानकारी अनुराग कश्यप के स्पोकपर्सन ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से साझा की और बातचीत करते हुए कहा कि, "जी हां, उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और अब वे स्वस्थ हो रहे हो रहे हैं। उनकी चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया।" 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग कश्यप के करीबी सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली हैं कि, पिछले सप्ताह उनके सीने में हल्का सा दर्द उठा था। इसके बाद वे चैकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे और डॉक्टर ने जब उनकी एंजियोग्राफी की तो दिल में कुछ ब्लॉकेज देखे गए। फिर डॉक्टर की सलाह के बाद उन्होंने तुरंत ही सर्जरी के लिए भर्ती होने का फैसला लिया। डॉक्टर्स ने कश्यप को कुछ सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।

हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के घर पर आयकर विभाग ने रेड डाली थी लेकिन ये रेड क्यों डाली गई इस बारे में विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी थी। वहीं अनुराग और तापसी से अधिकारियों ने पूछताछ की और बाद में छापेमारी का मूल कारण सामने आ गया। सूत्रो के अनुसार, अनुराग ने 16 करोड़ का घर खरीदा और पैसों का ट्रांजेक्शन उस कम्पनी के अकाउंट से किया,जो बंद कर दी गई थी। तापसी ने भी एक बड़ी राशि उसी कंपनी से ट्रांसफर की थी। बता दें कि, 'फैंटम फिल्म्स' नाम की एक प्राइवेट एंटरटेनमेंट कंपनी की शुरुआत अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना ने साल 2010 में की थी। इस कंपनी का काम फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का था।

साल 2015 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी। साल 2018 में विकास बहल को इस कंपनी बेदखल कर दिया गया। बाद में इस कंपनी को बंद करके घोषणा कर दी गई कि, सभी फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में अब अलग-अलग बनाएंगे। अनुराग कश्यप ने नई प्रोडक्शन कंपनी 'गुड बैड फिल्म्स' की शुरूआत कर ली।

अनुराग ने 16 करोड़ का घर खरीदा और पैसों का ट्रांजेक्शन 'फैंटम फिल्म्स' के खाते से किया। तापसी पन्नू ने अपने घर का इन्टीरियर डिजाइन और डेकोर कराया और पेमेंट इसी कंपनी के खाते से किया। फैंटम फिल्म्स से जुड़े सभी लोगों और कंपनी के खाते से किए गए भुगतान की जांच की जा रही है। आयकार विभाग ने फिल्ममेकर मधु मंटेना की कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के कॉमर्स सेंटर ऑफिस से कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए। इसके अलावा क्वान कंपनी के 4 अकाउंट्स को सील कर दिया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुराग ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' की शूटिंग मार्च में पूरी कर चुके हैं। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर भी अनुराग ही हैं। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Anurag kashyap undergo emergency surgery done after chest pain
.
.
.

from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fmnr4y
https://ift.tt/3i2Gu5P

May 27, 2021 at 02:34PM

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.