Coronavirus: कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख के करीब, 24 घंटे में मिले 2.40 लाख नए केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस कम होते जा रहे हैं। इस बीच देश में पिछले 24 घंटे के भीतर 2 लाख 40 हजार 897 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 3 हजार 739 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 3 लाख 55 हजार 138 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 

देश में अब तक कोरोना वायरस से 2 करोड़ 65 लाख 28 हजार 977 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 2 करोड़ 34 लाख 18 हजार 836 लोगों की जान बचा ली गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 99 हजार 299 पर पहुंच गया है। कल तक देश में 3 लाख लोगों की जान कोरोना से जा चुकी होगी। फिलहाल देश में 28 लाख 218 संक्रमित मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। बता दें कि ये सभी आंकड़े covid19india.org वेबसाइट से लिए गए हैं। 

भारत में कोरोनावायरस मरीजों की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.40 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.54 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,739
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.65 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.34 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.99 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 28 लाख

कोरोनावायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन
देश में 24 घंटे में 16 लाख 4 हजार 542 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 14 लाख 22 हजार 996 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 1 लाख 81 हजार 546 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में अब तक कुल 19 करोड़ 50 लाख 4 हजार 184 लोगों को वैक्सीन दी गई है। जिनमें 15 करोड़ 19 लाख 45 हजार 271 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। वहीं 4 करोड़ 30 लाख 58 हजार 913 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है।

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

31 मई तक इंदौर-भोपाल में सख्ती
भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इंदौर में भी 1 जून से लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों को 1 जून से धीरे-धीरे खोलने का ऐलान किया था।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus India Live Updates New coronavirus cases in India in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fcBY2M
https://ift.tt/3wruGh9

About A Z

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 Comments :

Post a Comment

Please do not post the SPAM comment.